Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन

petrol price rise uttar pradesh aganist the performed

24 मई 2012
 
लखनऊ। पेट्रोल की कीमत में बुधवार मध्यरात्रि से हुई वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने लखनऊ के लालबाग इलाके में मूल्य वृद्धि के खिलाफ रैली निकाली। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला भी जलाया। लखनऊ की तरह दूसरे शहरों में भी व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि पेट्रोल की कीमत में करीब 7.50 रुपये की वृद्धि से महंगाई और बढ़ेगी, जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो जाएगा। हमारी मांग है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार बढ़ी कीमतें तत्काल वापस ले।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने भी लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर सहित कुछ शहरों में पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया।

 

More from: Khabar
30869

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020