8 फरवरी 2012
पर्थ| भारतीय क्रिकेट टीम ने वाका मैदान पर बुधवार को खेले गए त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिनेश चांडीमल के शानदार 64 रनों की बदौलत 50 ओवरों में आठ विकेट पर 233 रन बनाए। भारत ने 46.4 ओवरों मे छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे अधिक 77 रन बनाए जबकि सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 48 रन निकले। रवींद्र जडेजा 24 और रविचंद्रन अश्विन 30 रनों पर नाबाद लौटे। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 53 रन जोड़े।