HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

दंड बच्चों को बना सकता है आक्रामक

Subscribe Magazine on email:    
दंड बच्चों को बना सकता है आक्रामक

7 फरवरी 2012

टोरंटो।  माता-पिता बच्चों को सुधारने के लिए डांट फटकार का सहारा लेते हैं, लेकिन यह उनपर नकारात्मक असर डालता है। हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि बच्चों को दिए जाने वाला शारीरिक दंड उन्हें और ज्यादा आक्रामक बना देता है। शोध में यह भी कहा गया है कि शारीरिक दंड बच्चों को लम्बे समय में नुकसान भी पहुंचा सकता है।

शोध के सह लेखक जोआन दूरांत और रोन एंसम के मुताबिक, "इन अध्ययनों से पता चलता है कि शारीरिक दंड माता-पिता, भाई-बहन, साथियों और जीवन साथी के खिलाफ आक्रामकता के उच्च स्तर के साथ जुड़ा हुआ है।"

यूनिवर्सिटी ऑफ मैनीटोबा के दूरांत और पूर्वी ओंटारियो स्थित बच्चों के अस्पताल के एंसम के शोध के परिणाम पिछले 20 वर्षो से अधिक समय में हुए कई शोधों के विश्लेषण पर आधारित हैं।

'कैनेडियन मेडिकल एसोसिएशन जरनल' की रपट के अनुसार जब 500 से अधिक परिवारों में माता-पिता को शारीरिक दंड पर कम निर्भर रहने का प्रशिक्षण दिया गया, तो बच्चों में जटिल व्यवहार में भी कमी आई।

शोध के लेखकों ने कहा, "परिणाम लगातार यही बताते हैं कि शारीरिक दंड से अनुचित आचरण पर सीधा और तत्कालिक प्रभाव पड़ता है।"

विश्वविद्यालय के बयान के अनुसार शारीरिक दंड अवसाद, चिंता और शराब व मादक पदार्थो के प्रयोग जैसी कई मानिसक स्वास्थ्य परेशानियों से भी जुड़ा हुआ है।



28827
ताजातरीन / What's Hot
शाहरुख पर 5 वर्ष का प्रतिबंध
आईपीएल खिलाड़ी पोमर्सबैक गिरफ्तार
जोली ने पूर्व पति की प्रशंसा की
लोपेज तोड़ेंगी 'अमेरिकन आइडल' से रिश्ता
मप्र में धूप एवं गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपन
वियतनाम में सड़क हादसे में 36 की मौत
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!