HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

आईपीएल मसले पर ठाकरे से मिले पवार

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

मुंबई, 7 फरवरी
 
केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने रविवार को शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे से मुलाकात की और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का विरोध न करने का उनसे आग्रह किया।

औरंगाबाद से खासतौर से मुंबई पहुंचे पवार ने ठाकरे के निवास मातोश्री जाकर उनसे मुलाकात की। वहां दोनों नेताओं के बीच लगभग दो घंटे तक गुफ्तगू हुई।

पवार के साथ जहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शशांक मनोहर थे, वहीं बाल ठाकरे के साथ उनके बेटे उद्धव ठाकरे मौजूद थे। उद्धव इस बैठक के लिए पुणे से खासतौर से मुंबई पहुंचे थे।

ज्ञात हो कि शिव सेना ने आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हो रहे हमले के मद्देनजर कुछ दिन पूर्व घोषणा किया था कि वह महाराष्ट्र में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं देगी।

बैठक के बाद पवार ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उधर शशांक मनोहर ने मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए कहा, "हमने ठाकरे के समक्ष इस गंभीर मसले पर अपने विचार रखे। उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ दिनों के भीतर विचार करने की सहमति जताई है।"



7145
ताजातरीन / What's Hot
हरि‍याणा : सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
POK में मौजूद है चीन: अमेरि‍की कार्यकर्ता
लोकतांत्रिक तरीके से किसी से भी बातचीत को तैयार: नीतीश
अमेरिकी ओपन : भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी सौर दूरबीन
बिहार में नक्सलियों का 1 पुलिसकर्मी की हत्या का दावा
भारत में पांच साल में तीन गुना बढ़ेंगे इंटरनेट प्रेमी
यहां भगवद गीता के साथ कुरान भी पूजी जाती है
   
 
मनोरंजन
तुसाद म्यूजियम का हिस्सा बनी पॉप स्टार रिहाना
लंदन। मशहूर पॉप स्टार रिहाना वाशिंगटन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम की हिस्सा बन गई हैं। रिहाना की मोम से बनी प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया गया।
 किम की ख्वाहिश 'सेक्स एंड द सिटी 3' बने
 अभी मां बनने को तैयार नहीं हैं बियोंसे नोल्स
 बड़ा परिवार चाहती हैं अदाकारा जेसिका एल्बा
 'वैनिटी फेयर' के मुखपृष्ठ पर नजर आएंगी लोहान
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
 मैं भटकती आत्मा हूं: डॉ. असगर वजाहत
ज्योतिष