Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'पाथेर पांचाली' दुनिया की सर्वश्रेष्ट 50 फिल्मों में

pather panchali in top 50 movie
3 अगस्त 2012
 
लंदन। सत्यजीत राय की फिल्मों को आज भी विश्व की महान फिल्मों में शामिल किया जाता है। इस बात की तस्दीक एक बार फिर हो गई है। उनकी क्लासिक पाथेर पांचाली दुनिया की सर्वकालीक सर्वश्रेष्ठ 50 फिल्मों में एक मानी गई है। सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित यह पहली फिल्म थी। 1955 में आई इस फिल्म में 1920 के ग्रामीण भारत के एक किसान परिवार की कहानी को दर्शाया गया है।

यह सत्यजीत रे की मशहूर अपु त्रयी की पहली फिल्म थी। फिल्म अपु नाम के बाल किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट के साइट एंड साउंड पोल में पाथेर पांचाली को शीर्ष पचास फिल्मों में 42वां स्थान मिला। अल्फ्रेड हिचकॉक की थ्रिलर वर्टिगो को पहले स्थान पर रखा गया है। कुल 846 समीक्षकों, निर्माताओं, और वितरकों ने सर्वश्रेष्ठ 50 फिल्मों का चुनाव किया।


पाथेर पांचाली को 31 वोट मिले। पाथेर पांचाली का हिंदी में मतलब सड़क के गीत होता है। डेढ़ लाख रुपये के बजट से बनी इस फिल्म में ज्यादातर शौकिया कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म की पटकथा भी सत्यजीत रे ने लिखी थी।

 

More from: samanya
32138

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020