Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पेरिस को भी लगा बॉलीवुड का चस्का

paris hilton arrived india

26 सितंबर 2011

मुंबई। हॉलीवुड पर भी बॉलीवुड का चस्का चढ़ता है। इसका ताज़ा उदाहरण है पेरिस हिल्टन। अभी मुंबई आये हुए उन्हें जुम्मा जुम्मा तीन दिन ही हुए है और इतने ही दिनों में उन्होंने बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जता दिया है। पेरिस ने कहा है कि अगर उन्हें कोई अच्छी स्क्रिप्ट पर काम करने का ऑफर आता है तो वे बॉलीवुड में काम जरूर करेंगी।

शनिवार को पेरिस भारत आयी हैं। पेरिस की ये पहली भारत यात्रा है। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही जिस तरह से पेरिस ने टि्वटर पर आई लव यू इंडिया लिखा था, उससे ही साफ हो गया था कि पेरिस भी भारत आने के लिए कितनी बेताब थी। एक पार्टी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम करना चाहेंगी बशर्ते उसकी कहानी अच्छी हो।
 
हालांकि पेरिस की भारत यात्रा पर बॉलीवुड के कलाकार उनसे दूरी बनाये रखें हैं। शाहरुख खान पेरिस की शान में पार्टी देने वाले थे लेकिन वे रा-वन के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। करण जौहर पेरिस के साथ कॉफी पीने वाले थे, लेकिन पर्सनल सवालों पर पहले ही पेरिस ने नो कह दिया था, जिसके बाद करण ने भी पेरिस से दूरी बना ली।

इधर पेरिस ने भारत की काफी तारीफें भी की हैं। उन्होंने कहा है कि भारत एक अद्भूत देश है औऱ यहां हर कोई एक बार जरूर आना चाहेगा। भारत मुझे बहुत पसंद है। फिलहाल पेरिस की ख्वाहिशों को देखकर तो यही लगता है कि उन्हें न सिर्फ भारत बल्कि भारत का फिल्म इंडस्ट्री भी काफी आकर्षित कर रहा है।

More from: samanya
25324

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020