Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उत्तर प्रदेश में 112 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

up, ips officers,one one two ips officers transfer in up

27 मार्च 2012

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने अपने 12 दिन के कार्यकाल में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 112 अधिकारियों के तबादले कर दिए। राज्य सरकार के गृह विभाग की तरफ से सोमवार रात एक बजे के बाद प्रेस नोट जारी कर इन तबादलों की आधिकारिक जानकारी दी गई।

जिन प्रमुख अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं उसमें पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार आयोग बी.एम. सारस्वत का पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, अपर पुलिस महानिदेशक कारागार वी.के.गुप्ता का अपर पुलिस महानिदेशक कारागार मानवाधिकार आयोग, के.एल.मीणा का अपर पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस से अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तबादला किया गया है।

जिन 112 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं उसमें 15 पुलिस महानिरीक्षक और 19 उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ फैजाबाद, रायबरेली, सोनभद्र, बस्ती, बाराबंकी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा और उन्नाव सहित 60 जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।

More from: Khabar
30060

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020