Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

धाविका सुधा को ओलम्पिक टिकट

olympic ticket to the runner sudha singh

8 जून 2012

स्पेन। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारत की लम्बी दूरी की धाविका सुधा सिंह ने लंदन ओलम्पिक के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। सुधा ने आठवें मीटिंग इबेरोमेरिकानो डी एटलेटिसमो प्रतियोगिता की 3,000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारतीय एथलेटिक्स महांसघ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गुरुवार को सुधा ने 9:47.70 सेकेंड समय के साथ ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। इससे पहले, उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 9:49.25 सेकेंड था जो उन्होंने पिछले महीने शंघाई डायमंड लीग में कायम किया था।

बकौल सुधा, "ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर मैं राहत महसूस कर रही हूं, हालांकि यह अंत नहीं है बल्कि ओलम्पिक खेलों के लिए मेरे प्रदर्शन में सुधार की शुरुआत है।"

उल्लेखनीय है कि सुधा भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। सुधा 2011 से इटैलियन कोच क्लॉडियो बेरारडेल्ली से कोचिंग ले रही हैं, जबकि विश्व प्रसिद्ध लम्बी दूरी के कोच गेब्रियल रोसा उनके प्रशिक्षक हैं।

सुधा के इस प्रदर्शन से क्लॉडियो काफी प्रभावित हैं। क्लॉडियो के मुताबिक, "सुधा ने अपने प्रदर्शन में बेहतरीन सुधार दिखाया है। इसके अलावा उन्होंने प्रशिक्षण में समर्पण दिखाई है। वह इससे काफी प्रेरित हैं।"

 

More from: Khel
31124

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020