HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

ओबामा का ईरानी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश

Subscribe Magazine on email:    
ओबामा का ईरानी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश

7 फरवरी 2012

वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी सम्पत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। इसमें ईरानी केंद्रीय बैंक की सम्पत्तियां भी शामिल हैं। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। अमेरिका और उसके सहयोगी, तेहरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर उसपर भारी दबाव बना रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओबामा ने इसे ईरान के खिलाफ अतिरिक्त कदम बताते हुए आदेश दिया है कि अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरान सरकार की सभी सम्पत्तियां और उसमें निहित हित तथा सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान सहित देश के वित्तीय संस्थानों को पूरी तरह जब्त कर दिया जाएगा और उनसे हस्तांतरण, भुगतान, निर्यात, निकासी या अन्य किसी तरह का व्यवहार नहीं किया जा सकेगा।

ओबामा ने कहा है कि इस कदम का लक्ष्य ईरानी केंद्रीय बैंक द्वारा प्रतिबंधित पक्षों के साथ लेने-देन छुपाने जैसे गलत आचरणों, आर्थिक धोखाधड़ी विरोधी व्यवस्था में खामियों और उनके क्रियान्वयन में कमी तथा ईरानी गतिविधियों के कारण अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था के सामने खड़े अनवरत एवं अस्वीकार्य खतरे का मुकाबला करना है।

ओबामा का यह आदेश सोमवार से प्रभावी हो गया। यह आदेश ऐसे समय में आया है, जब ईरानी परमाणु कार्यक्रम और इजरायल द्वारा ईरानी परमाणु केंद्रों पर हमले की सम्भावना को लेकर पनप रही अफवाहों के कारण पश्चिमी देशों और ईरान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है।



28801
ताजातरीन / What's Hot
शाहरुख पर 5 वर्ष का प्रतिबंध
आईपीएल खिलाड़ी पोमर्सबैक गिरफ्तार
जोली ने पूर्व पति की प्रशंसा की
लोपेज तोड़ेंगी 'अमेरिकन आइडल' से रिश्ता
मप्र में धूप एवं गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपन
वियतनाम में सड़क हादसे में 36 की मौत
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!