Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सफलता के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया : बिपाशा

not harmed anyone for success bipasha raaz 3

29 अगस्त 2012

मुम्बई। बिपाशा बसु का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। बिपाशा अपनी आने वाली फिल्म 'राज 3' में एक ऐसी अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी प्रतिद्वंद्धी अभिनेत्रियों को कामयाब होने से रोकने के लिए नकारात्मक तरीकों का इस्तेमाल करती है।


33 वर्षीय अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया, "सफलता प्राप्त करने के लिए मैंने कभी भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। मैंने एक अभिनेत्री के तौर पर पहले दिन से स्वयं के लिए कुछ सिद्धांत बनाए थे और उनसे कभी छेड़छाड़ नहीं की।"


उन्होंने कहा, "किसी ने मुझसे पूछा कि सफलता मेरे लिए क्या मायने रखती है? मेरे लिए...मैं सफल इसलिए हूं क्योंकि मैं चेहरे पर मुस्कान रखती हूं, क्योंकि मैंने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। मैंने अपने सिद्धांतों से किसी भी चीज के लिए कभी कोई समझौता नहीं किया। मैं किसी पर आश्रित नहीं हूं।"


बिपाशा आखिरी बार फिल्म 'जोड़ी ब्रेकर्स' में नजर आईं थी और इस वक्त वह 'आत्मा' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

 

 

 

More from: Khabar
32536

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020