Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में गर्मी से राहत नहीं

no relief from the heat in uttar pradesh

 1 जून 2012
 
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को भी लोगों को गर्मी और लू के थपेड़ों से निजात मिलने की सम्भावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 36-48 घंटों तक मौसम के रुख में बदलाव की उम्मीद नहीं है। उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की सम्भावना नहीं है।

उन्होंने कहा कि बिहार से सटे कुछ इलाकों गोरखपुर, बलिया और गाजीपुर में अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस और आगरा का अधिकतम तापमान 47़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

More from: Khabar
30987

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020