लंदन, 10 मार्च
सोशलाइट निकोल रिची ने अपने पुरुष मित्र व रॉक कलाकार जोएल मैडन के साथ अपने विवाह की योजनाएं बनाना शुरू कर दी हैं लेकिन उन्होंने अब तक अपनी शादी की तारीख नहीं बताई है।
रिची कहती हैं कि उन्हें हाल ही में एक घर मिला है और यही समय है जब उन्हें बैठकर यह सोचना चाहिए कि वह क्या चाहती हैं।
वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक रिची और मैडन ने फरवरी में अपनी सगाई की पुष्टि की थी।
रिची कहती हैं कि उनके विवाह की तारीख अब तक तय नहीं हो सकी है लेकिन जल्दी ही कोई तारीख चुन ली जाएगी।