Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दुनिया में गूगल के 1 अरब उपयोगकर्ता

news-about-google

22 जून 2011

लंदन। दुनिया का हर सातवां व्यक्ति गूगल और इससे सम्बद्ध कम्पनी की वेबसाइट का इस्तेमाल करता है।

इसका खुलासा 'कॉमस्कोर' के मई माह के आंकड़ों के आधार पर हुआ है। इसके मुताबिक गूगल तथा इससे सम्बद्ध कम्पनियों की वेबसाइट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में हर साल 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। इस समय दुनिया की करीब 6.93 अरब आबादी में से एक अरब से अधिक गूगल और इसकी अन्य वेबसाइट का इस्तेमाल करती हैं।

समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' में बुधवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट लोगों की दूसरी पसंद है। मई में इसके इस्तेमालकर्ताओं की संख्या 90 करोड़ 50 लाख थी।

माइक्रोसॉफ्ट के इस्तेमालकर्ताओं में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि फेसबुक के उपयोगकर्ताओं की संख्या 30 फीसदी वृद्धि के साथ 71 करोड़ 40 लाख हो गई है।

याहू, जिसे पिछले साल अक्टूबर में फेसबुक ने खरीद लिया था, के उपयोगकर्ताओं की संख्या में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई। फिलहाल इसके इस्तेमालकर्ताओं की संख्या 68 करोड़ 90 लाख है।

समाचार पत्र के अनुसार, लोग गूगल की बजाय फेसबुक पर अधिक वक्त बिताते हैं। मई में उन्होंने फेसबुक पर 250 अरब मिनट वक्त बिताया, जबकि गूगल पर यह समयावधि 200 अरब मिनट की रही।

More from: SocialMedia
21982

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020