Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आईटीओ के नजदीक झोपड़ियों में आग

near in ito fire in huts

22 जून 2012

नई दिल्ली । दिल्ली में आईटीओ के नजदीक शुक्रवार सुबह आग लगने से लगभग 100 झोपड़ियां जल गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईटीओ के नजदीक माता सुंदरी रोड स्थित झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनट में आग ने पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने कहा , "सुबह लगभग साढ़े नौ बजे घटना की जानकारी मिलते ही हमने 30 दमकल गाड़ियां मौके पर रवाना कर दीं, सवा ग्यारह तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।"

अधिकारी ने बताया कि झोपड़ियों के निकट एकपूरी तरह नष्ट ट्रांसफर्मर पाया गया है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। इससे पहले की आग वहां से नजदीक लोकनायक अस्पताल और जी बी पंत अस्पताल तक फैलती, उस पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह का पता अब तक नहीं चल पाया है।

 

More from: Khabar
31401

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020