04 फरवरी 2012 सुशासन और विकास के विभिन्न महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर एनडीए शासित राज्यों ने उन राज्यों से बेहतर प्रदर्शन किया है जहां कांग्रेस की सरकारें हैं. देश के सभी प्रमुख सूबों का सूरते हाल जानने के लिए किए गए द संडे इंडियन- अबैकस मार्केट रिसर्च के जनमत सर्वेक्षण (स्टेट ऑफ द स्टे्टस ) में यह नतीजा सामने आया है. इस सर्वेक्षण के आधार पर देश के 13 प्रमुख राज्यों की कुशल प्रशासन के मानकों, जैसे- प्रशासनिक सुधार, सांप्रदायिक सौहार्द, ई-गवर्नेंस, बालिका शिक्षा, औद्योगिकीकरण, कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा, निवेश आदि के आधार पर रैंकिंग की गई है. इस समय इन13राज्यों में से 8 राज्यों में गैर कांग्रेसी सरकारें सत्ता में हैं, जबकि इन 8राज्यों में से 6राज्यों में एनडीए के नेतृत्व वाली सरकारें शासन संभाल रहीं हैं. शेष बचे दो राज्यों- उड़ीसा और तमिलनाडु में क्रमश: बीजू जनता दल और एआईडीएमके की सरकारें हैं . इस सर्वेक्षण के नतीजे और इससे जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट 14 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित होने वाली एकमात्र समाचार पत्रिका- द संडे इंडियन के ताजा अंक में प्रकाशित की गई है. संसद के बजट सत्र के बाद दिल्ली में भव्य 'स्टार स्टेट अवार्ड' समारोह' का आयोजन किया जाएगा. इस समारोह की तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी. द संडे इंडियन-अबैकस मार्केट रिसर्च के जनमत सर्वेक्षण में समग्र विकास के लिए गुजरात को पहला स्थान मिला है, जबकि निवेश मित्र राज्य के मामले में हिमाचल प्रदेश अव्वल रहा है. इसके अलावा सबसे प्रभावी जन वितरण प्रणाली विकसित करने के लिए छत्तीसगढ़ को शीर्ष स्थान मिला है. दूसरे विजयी राज्यों की स्थिति इस प्रकार है:बिहार- कानून और व्यवस्था, मध्य प्रदेश– बालिका शिक्षा, कर्नाटक- उच्च शिक्षा, उड़ीसा- प्रशासनिक सुधार, तमिलनाडु - औद्योगिकीकरण, दिल्ली- पर्यावरण जागरूकता, केरल-सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा, राजस्थान- पर्यटन, आंध्र प्रदेश- ई- गवर्नेंस और असम- सांप्रदायिक सौहार्द. इस रैंकिंग के उपविजेताओं और हर वर्ग में दूसरे राज्यों की स्थिति प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न तालिका में देखी जा सकती है . द संडे इंडियन, प्रबंधन गुरु और अर्थशास्त्री प्रोफेसर अरिंदम चौधरी के नेतृत्व वाले प्लानमैन मीडिया का उपक्रम है. द संडे इंडियन एक मात्र ऐसी समाचार पत्रिका है जिसका प्रकाशन14भारतीय भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी,तमिल, गुजराती, बांग्ला, उर्दू, पंजाबी, असमिया, उड़िया, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और भोजपुरी में होता है. इसकी पहुंच मध्य वर्ग और उच्च मध्य वर्ग से संबंध रखने वाले संपूर्ण भारत के 25 लाख से भी ज्यादा पाठकों तक है. द संडे इंडियन का प्रकाशन सितंबर, 2006में शुरू हुआ था. अब इस पत्रिका की पहचान मीडिया के एक ऐसे अखिल भारतीय माध्यम के रूप में बन चुकी है, जिसकी प्रसार क्षमता अतुलनीय है. इसके अलावा यह पत्रिका इंटरनेट पर 14 वेब संस्करणों के रूप में उपलब्ध होने की वजह से दुनिया भर के प्रवासी भारतीयों तक उनकी पसंद की भाषा में भी पहुंच रही है. द संडे इंडियन के अलावा प्लानमैन मीडिया दो सफल और बहुत ज्यादा पढ़ी जाने वाली बिजनेस पत्रिकाओं- बिजनेस एंड इकॉनॉमी और4पीज़ बिजनेस एंड मार्केटिंग का प्रकाशन भी करता है. यह समूह मानव संसाधन से जुड़ी एक पत्रिका ह्यूमन फैक्टर का भी प्रकाशन करता है. सर्वेक्षण की विधि- देश के श्रेष्ठ सुशासित राज्यों की पहचान करने के लिए किए गए इस सर्वेक्षण के दौरान अबैकस मार्केट रिसर्च टीम ने विभिन्न राज्यों के 1200 लोगों से सूबों के हालात के बारे में 'पहले से बेहतर', 'जस के तस' अथवा 'पहले से बदतर' वर्ग में सुशासन और विकास के विभिन्न मानकों के आधार पर सवाल पूछे. लोगों से मिले जवाबों के विश्लेषण के आधार पर अंतत: राज्यों की रैंकिंग सूची तैयार की गई.
|