Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नटराजन ने साइंस एक्सप्रेस को रवाना किया

natrajan depart the science express

6 जून 2012
 
नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री जयंती नटराजन ने नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से साइंस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण के महत्व को स्वीकारने और हमारे जीवन के लिए इसकी अहिमयत को समझने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हर साल विश्व पर्यावरण दिवस सिर्फ जागरूकता पैदा करने के लिये नहीं मनाया जाता बल्कि यह हमें अपने लिए और आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को संजोने के हमारे दायित्व के प्रति हमारी प्रतिबद्धता जताने का भी दिन होता है। यह एक सकारात्मक पर्यावरणीय कदम का आह्वान करता है ताकि हम अपने ग्रह को पराभव से बचा सकें।

उन्होंने एक अमरीकी भारतीय कहावत का उल्लेख किया जिसमें कहा गया है कि पृथ्वी से अच्छा व्यवहार करो : इसे तुम्हें तुम्हारे पूर्वजों ने नहीं दिया है, बल्कि तुम्हारे बच्चों ने इसे ऋण के रूप में तुम्हें सौंपा है।


 

More from: Khabar
31069

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020