Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फेडरर को हराकर नडाल बने फ्रेंच ओपन चैम्पियन

nadal wins french open

6 जून 2011

पेरिस। स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुषों का एकल खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही 'लाल बजरी के बादशाह' के नाम से विख्यात नडाल ने महान खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग के रिकॉर्ड छह फ्रेंच ओपन खिताब जीतने की बराबरी कर ली।

विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल ने रविवार को खेले गए पुरुषों के एकल वर्ग के फाइनल में एक मुकाबले में 16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को 7-5, 7-6, 5-7, 6-1 से हराया। नडाल ने पहले दोनों सेट जीता लेकिन तीसरा सेट वह हार गए। इसके बाद चौथे सेट में वापसी करते हुए नडाल में फेडरर को आसानी से हरा दिया।

नडाल ने महान खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग के रिकॉर्ड छह फ्रेंच ओपन खिताब जीतने की बराबरी कर ली। नडाल के अब कुल 10 ग्रैंड स्लैम खिताब हो गए हैं।

नडाल ने सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे को 6-4, 7-5, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

इससे पहले, इन दोनों खिलाड़ियों के बीच फ्रेंच ओपन के फाइनल में तीन बार भिड़ंत हुई थी जिनमें तीनों बार नडाल ने बाजी मारी थी। नडाल और फेडरर के बीच वर्ष 2006 में पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में आमना-सामना हुआ था। इसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच वर्ष 2007 में भिड़ंत हुई। नडाल और फेडरर फ्रेंच ओपन के फाइनल में अंतिम बार वर्ष 2008 में भिड़े थे।

उल्लेखनीय है कि नडाल ने इस प्रष्ठित प्रतियोगिता को पहली बार वर्ष 2005 में अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2006, 2007, 2008 और 2010 में इस खिताब पर कब्जा जमाया था।

 

More from: samanya
21347

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020