Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'चक्रव्यूह' ने मुझे काफी प्रभावित किया : मोदी

modi like chakravyuhu

14 अक्टूबर 2012

मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी फिल्मकार प्रकाश झा की नई फिल्म 'चक्रव्यूह' से खासे प्रभावित हैं। मोदी के मुताबिक झा ने अपनी इस फिल्म में देश में व्याप्त नक्सली समस्या को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया है। यह फिल्म काफी प्रभावशाली है और हर किसी को इसे देखना चाहिए।

अपनी आगामी फिल्म में झा ने देश में नक्सली समस्या को प्रमुख विषयवस्तु बनाया है। इसमें अभय देयोल, मनोज वाजपेयी, अर्जुन रामपाल, ईशा गुप्ता, कबीर बेदी और अंजलि पाटिल ने मुख्य भूमिका अदा की है।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा है, "मैंने 'चक्रव्यूह' का प्रीमियर देखा। लंदन में मैंने यह फिल्म अपने अच्छे दोस्त अर्जुन के साथ देखी। इस फिल्म ने मुझे काफी प्रभावित किया और देश की अपनी गिरफ्त में ले रही नक्सली समस्या के बारे में काफी अच्छी जानकारी दी।"

मोदी ने लिखा, "आप यह फिल्म जरूर देखिए और इसकी सफलता तथा उत्कृष्टता के लिए झा को बधाई और शुभकामना दें। अर्जुन और अभय ने इस फिल्म में शानदार काम किया है।"

 

More from: Entertainment
33381

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020