Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उत्तर प्रदेश में भी आ गया मानसून

mansoon in up

7 जुलाई 2012

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राज्य के पूर्वी हिस्से में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अब अच्छी बारिश की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जबकि लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी बारिश हो रही है।

गुप्ता ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों तक ऐसी ही स्थिति बरकार रहेगी। रुक-रुक कर बारिश होते रहने की उम्मीद है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24़ 5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 30़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की सम्भावना है।

राजधानी लखनऊ के अलावा सूबे के अन्य इलाकों में भी बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वाराणसी का अधिकतम तापमान 29़ 7 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का अधिकतम तापमान 30़ 7 डिग्री सेल्सियस और आगरा का अधिकतम तापमान 35़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

More from: samanya
31679

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020