Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मनीषा लिखेंगी अपनी आत्मकथा

manisha written life histroy

11 जनवरी 2013

मुम्बई। न्यूयार्क में कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री मनीषा कोइराला के लिए यह समय उन्हें उनके आध्यात्मिक ज्ञान का अहसास कराने में उनकी मदद कर रहा है और उनका कहना है कि वह अपने संघर्ष के दिनों पर अपनी आत्मकथा लिखने की योजना बना रही हैं। मनीषा ने फेसबुक पर लिखा, "मैं अपना सौ फीसदी दे रही हूं और बाकी भगवान पर छोड़ दिया है। मैंने यह गौर किया है कि आत्मसमर्पण कर देने से शांति मिलती है। मैं इस दौरान काफी कुछ सीख रही हूं।"


उन्होंने कहा, "क्या यह श्राप है या कोई दुआ पूरी हो गई है? स्वास्थ लाभ की इस अवस्था में अपनी आत्मकथा में अपने विचारों को लिखूंगी। मुझे लगता है मैं इस चीज के लिए तैयार हूं। अभी काफी कुछ पाना शेष है।"


42 वर्षीया मनीषा ने 'सौदागर', 'बॉम्बे' और 'लज्जा' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।


 

More from: Khabar
34330

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020