Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मनीषा की सफल सर्जरी

manisha s sucessfull surgery

11 दिसम्बर 2012
  
मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला के गर्भाशय कैंसर का ऑपरेशन सोमवार को न्यूयार्क में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मनीषा के निजी प्रबंधक सुब्रतो घोष ने बताया, "सुबह नौ बजे के करीब मनीषा को ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। मुझे उनके परिवार वालों ने बताया कि ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो चुका है।"


मुम्बई में अस्पताल में उनके भर्ती होने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।


मनीषा को पिछले 28 नवम्बर को कथित रूप से बेहोश हो जाने के बाद मुम्बई के जसलोक अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में तत्काल जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी, लेकिन बाद में कहा गया कि कैंसर के इलाज के लिए उन्हें अमेरिका ले जाया जा रहा है।

 

More from: Khabar
34064

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020