HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

माघ पूर्णिमा के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

हरिद्वार, 30 जनवरी

हरिद्वार में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेलों में से एक कुंभ मेले में शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई।

कुंभ मेले में शनिवार तड़के सर्दी और धुंध के बीच पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में साधु संत घाटों पर स्नान करने के लिए इक्कठा हुए।

हिन्दु मान्यताओं के अनुसार माघ महीने (जनवरी-फरवरी) में पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने से लोगों को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

गंगा में पवित्र स्नान करने आए एक साधु महात्मा देवर्षि शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "मैंने सुबह 4.30 मिनट पर गंगा में स्नान किया और तब से कई श्रद्धालु मेरे पास विभिन्न उद्देश्यों के साथ पूजा-अर्चना के लिए आए हैं।"

उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने मुझसे समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना का आयोजन करने का आग्रह किया वहीं इस दौरान अन्य लोगों ने विभिन्न रोगों से परेशान अपने परिजनों और रिश्तेदारों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना के लिए पूजा-पाठ का आयोजन किया।"

गंगा में पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सिक्कों और अन्य धार्मिक सामग्रियों को गंगा में प्रवाहित किया। वहीं गरीबों के बीच धन और कपड़ों का वितरण भी किया।

कुंभ मेले के उप महानिरीक्षक आलोक शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "हरिद्वार, देहरादून, पुरी और टिहरी गढ़वाल जिले के बीच 130 किलोमीटर में फैले इस मेला क्षेत्र की सुरक्षा के लिए लगभग 9,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।"

शर्मा ने कहा, "पुलिसकर्मियों के अलावा कमांडो, प्रांतीय सशत्र पुलिस (पीएसी), त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ), बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और खुफिया विभाग के कर्मियों को तैनात किया गया है।"

मेला क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दूरबीन मुहैया कराई गई हैं।



6843
ताजातरीन / What's Hot
हरि‍याणा : सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
POK में मौजूद है चीन: अमेरि‍की कार्यकर्ता
लोकतांत्रिक तरीके से किसी से भी बातचीत को तैयार: नीतीश
अमेरिकी ओपन : भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी सौर दूरबीन
बिहार में नक्सलियों का 1 पुलिसकर्मी की हत्या का दावा
भारत में पांच साल में तीन गुना बढ़ेंगे इंटरनेट प्रेमी
यहां भगवद गीता के साथ कुरान भी पूजी जाती है
   
 
मनोरंजन
तुसाद म्यूजियम का हिस्सा बनी पॉप स्टार रिहाना
लंदन। मशहूर पॉप स्टार रिहाना वाशिंगटन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम की हिस्सा बन गई हैं। रिहाना की मोम से बनी प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया गया।
 किम की ख्वाहिश 'सेक्स एंड द सिटी 3' बने
 अभी मां बनने को तैयार नहीं हैं बियोंसे नोल्स
 बड़ा परिवार चाहती हैं अदाकारा जेसिका एल्बा
 'वैनिटी फेयर' के मुखपृष्ठ पर नजर आएंगी लोहान
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
 मैं भटकती आत्मा हूं: डॉ. असगर वजाहत
ज्योतिष