Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मदेरणा 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में

mderna to judicial custody till december 24

12 दिसम्बर 2011
 
जोधपुर।  राजस्थान के बर्खास्त मंत्री महिपाल मदेरणा को अदालत ने लापता नर्स भंवरी देवी मामले 24 दिसबंर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) हिरासत की अवधि खत्म हो जाने के बाद एजेंसी ने मदेरणा को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रस्तुत किया।

सीबीआई अधिकारी ने बताया, "उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।" अधिकारी ने बताया कि उनसे 10 दिन तक पूछताछ हुई।

उन्होंने बताया, "उनसे पूछताछ के बाद कई सुराग मिले हैं। अब हम उनकी पुष्टि करेंगे।" अदालत ने शुक्रवार को मदेरणा की सीबीआई की हिरासत में अवधि में तीन दिनों की वृद्धि कर दी थी। पूर्व मंत्री को पूछताछ के लिए पिछले हफ्ते नई दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय लाया गया।

इस मामले में एक अन्य आरोपी एवं कांग्रेस विधायक के भाई पारसराम विश्नोई को भी अदालत के सामने प्रस्तुत किया गया। उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भंवरी देवी एक सितंबर से लापता है। सीबीआई ने तीन दिसंबर को भंवरी देवी की हत्या के आरोप में मदेरणा को गिरफ्तार किया था।

More from: Khabar
27417

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020