Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लोहान के लिए चिंतित हैं उनके मित्र

lohan s friend sad for lohan


5 दिसम्बर 2012
 
लास एंजेलिस।  अभिनेत्री लिंडसे लोहान के करीबी मित्र उनके लिए फिक्रमंद हैं। उन्हें लगता है कि उनका करियर ढलान पर है।


लोहान पहले ही जेल और सुधार गृह में समय बिता चुकी हैं। बीते 29 नवम्बर को 26 वर्षीया लोहान को न्यूयार्क के एवेन्यू रात्रि क्लब में कथित रूप से टिफनी मिशेल को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


वेबसाइट 'पीपल डॉट काम' में प्रकाशित लोहान के एक मित्र के अनुसार, "लिंडसे नियंत्रण में नहीं हैं। हमें नहीं पता उसके लिए क्या करें, वह कभी नहीं सुधरेगी।"


एक दूसरे मित्र के अनुसार, "वह सुधरने का नाटक करके सबको बेवकूफ बनाती है। कुछ समय बाद उसकी फिर से वही कहानी होती है।"


लोहान के निजी सहायक गेविन डॉयल भी मानते हैं कि लोहान को मदद की जरूरत है। गेविन ने गिरफ्तारी के बाद लोहान की जमानत दी थी।

 

More from: Entertainment
33987

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020