HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

लिवरपूल खरीदना चाहते हैं मुकेश अंबानी और सुब्रत रॉय

लिवरपूल खरीदना चाहते हैं मुकेश अंबानी और सुब्रत रॉय

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

लंदन, 9 फरवरी

भारत के दो प्रमुख औद्योगिक समूह-रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और सहारा समूह के सुब्रत रॉय कर्ज में डूबे इंग्लैंड के फुटबाल क्लब लिवरपूल में आधे से अधिक हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं। दोनों ने अपने-अपने स्तर पर क्लब के मौजूदा मालिक टॉम हिक्स और जार्ज जिलेट जूनियर से इसका स्वामित्व हासिल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक मुकेश और रॉय ने अपने-अपने एजेंटों को माध्यम से पिछले वर्ष नवंबर में क्लब के मौजूदा मालिकों से संपर्क साधा था और इस संबंध में दोनों की मालिकों से शुरुआती स्तर की बातचीत हो चुकी है।

मुकेश और रॉय ने कहा है कि वे 23.7 करोड़ पाउंड के कर्ज में डूबे क्लब का 51 फीसदी हिस्सा हासिल करना चाहते हैं और इसके बदले वे कर्ज की रकम अदा करने को तैयार हैं। लिवरपूल इंग्लैंड के प्रमुख फुटबाल क्लबों में एक है।

लिवरपूल क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टियन पुलस्लो ने हालांकि इस खबर का खंडन किया है। उनका कहना है कि उन्हें भरोसा में लिए बगैर क्लब के मौजूदा मालिक किसी प्रकार की बातचीत नहीं कर सकते।

खबर यह भी है कि रॉय इस क्लब को खरीदने को लेकर ज्यादा गंभीर दिख रहे हैं। रॉय का इंडियन प्रीमियर लीग के अगले संस्करण के लिए एक फ्रेंचाइजी क्लब भी खरीदने का इरादा है। यह फ्रेंचाइजी टीम संभवत: लखनऊ की होगी। लखनऊ में ही सहारा समूह का मुख्यालय है।



7183
ताजातरीन / What's Hot
हरि‍याणा : सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
POK में मौजूद है चीन: अमेरि‍की कार्यकर्ता
लोकतांत्रिक तरीके से किसी से भी बातचीत को तैयार: नीतीश
अमेरिकी ओपन : भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी सौर दूरबीन
बिहार में नक्सलियों का 1 पुलिसकर्मी की हत्या का दावा
भारत में पांच साल में तीन गुना बढ़ेंगे इंटरनेट प्रेमी
यहां भगवद गीता के साथ कुरान भी पूजी जाती है
   
 
मनोरंजन
तुसाद म्यूजियम का हिस्सा बनी पॉप स्टार रिहाना
लंदन। मशहूर पॉप स्टार रिहाना वाशिंगटन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम की हिस्सा बन गई हैं। रिहाना की मोम से बनी प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया गया।
 किम की ख्वाहिश 'सेक्स एंड द सिटी 3' बने
 अभी मां बनने को तैयार नहीं हैं बियोंसे नोल्स
 बड़ा परिवार चाहती हैं अदाकारा जेसिका एल्बा
 'वैनिटी फेयर' के मुखपृष्ठ पर नजर आएंगी लोहान
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
 मैं भटकती आत्मा हूं: डॉ. असगर वजाहत
ज्योतिष