क्वेटो (इक्वाडोर), 29 जुलाई
भारतीय खिलाड़ियों ने इक्वाडोर में शुरू हुई विश्व जूनियर पुरुष स्क्वॉश चैम्पियनशिप में बुधवार को अच्छी शुरुआत की। भारत के चार खिलाड़ी शीर्ष-32 में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
भारतीय टीम में कोच सायरस पोंचा के अलावा आदित्य जगताप, रवि दीक्षित, रमित टंडन, करण मलिक, अभिषेक प्रधान और महेश मलगांवकर शामिल हैं। भारतीय दल एक सप्ताह पहले ही तैयारी के लिए इक्वाडोर पहुंच गया था।
इसका कारण यह था कि भारतीय खिलाड़ियों को पहली बार समुद्र तल से 9000 फुट की ऊंचाई पर कोई चैम्पियनशिप में हिस्सा लेना था और पहले आने का फायदा भी उन्हें मिला है।
जगताप, टंडन, दीक्षित और मलिक अंतिम-32 दौर में पहुंच गए हैं। मलंगावकर को हालांकि इंग्लैंड के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चार्ल्स शार्प्स के हाथों हार मिली जबकि प्रधान मेक्सिको के रिकाडरे से लड़कर हारे।