HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

फैसले के खिलाफ अपील करूंगा : स्वामी

Subscribe Magazine on email:    
फैसले के खिलाफ अपील करूंगा : स्वामी

4 फरवरी 2012

नई दिल्ली | जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में आए फैसले पर आश्चर्य जाहिर किया और कहा कि वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। निचली अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम को 2जी घोटाले में सहआरोपी बनाने सम्बंधी स्वामी की याचिका खारिज कर दी है। स्वामी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी द्वारा सुनाए गए फैसले के चंद मिनट बाद यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं चकित हूं.. लेकिन निराश नहीं हू, क्योंकि यह सब इस खेल का हिस्सा है।"

स्वामी ने कहा, "मैं उच्च न्यायालय में अपील करूंगा और यदि जरूरत पड़ी तो सर्वोच्च न्यायालय जाऊंगा।"

स्वामी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वह लगातार अपना यह रुख बनाए रखेंगे कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी.चिदम्बरम को इस घोटाले में पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए.राजा के साथ सहआरोपी बनाया जाना चाहिए।



28765
ताजातरीन / What's Hot
जोली ने पूर्व पति की प्रशंसा की
लोपेज तोड़ेंगी 'अमेरिकन आइडल' से रिश्ता
मप्र में धूप एवं गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपन
वियतनाम में सड़क हादसे में 36 की मौत
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 188 करोड़ रुपये तक पहुंचा
उन लोगों को मुझसे माफी मांगनी चाहिए : शाहरुख
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!