HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

उप्र चुनाव : पहले चरण में 62 फीसदी मतदान

Subscribe Magazine on email:    
उप्र चुनाव : पहले चरण में 62 फीसदी मतदान

8 फरवरी 2012

लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 10 जिलों की 55 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। निर्वाचन आयोग के मुताबिक 62 फीसदी लोगों ने इस चरण में अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसके साथ ही 862 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम मशीनों में बंद हो गया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने आईएएनएस को बताया कि पहले चरण में 62 फीसदी मतदान हुआ। उनके मुताबिक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है जब पूरे के पूरे ग्रामीण इलाकों से विस्तृत जानकारी आ जाएगी।

सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शुरूआत में बारिश के कारण काफी धीमा रहा लेकिन बारिश रूकने के बाद मतदान ने गति पकड़ी और दिन बढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आने लगी।

जिन 10 जिलों की 55 सीटों पर मतदान सम्पन्न हुआ उनमें सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और बस्ती शामिल हैं। प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है।

पहले चरण में 13,186 मतदान केंद्र बनाए गए थे जबकि और मतदान के लिए 26,000 ईवीएम का प्रयोग हुआ।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 670 कम्पनियों के साथ प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की 110 कम्पनियां, 39 हजार सिपाही, छह हजार हेडकांस्टेबल, ढाई हजार दारोगा, 20 हजार रंगरूट और 50 हजार होमगार्ड तैनात किए गए थे।



28863
ताजातरीन / What's Hot
जोली ने पूर्व पति की प्रशंसा की
लोपेज तोड़ेंगी 'अमेरिकन आइडल' से रिश्ता
मप्र में धूप एवं गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपन
वियतनाम में सड़क हादसे में 36 की मौत
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 188 करोड़ रुपये तक पहुंचा
उन लोगों को मुझसे माफी मांगनी चाहिए : शाहरुख
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!