HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

दि‍ल को सेहतमंद बनाती है चाय : शोध

दि‍ल को सेहतमंद बनाती है चाय : शोध

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

नई दि‍ल्‍ली, 6 जुलाई
 
बरसात का मौसम है और ऐसे में चाय की मीठी चुस्‍कि‍यों का कोई जवाब नहीं है। लेकि‍न, क्‍या आप जानते हैं कि‍ चाय की यह चुस्‍कि‍यां न केवल आपको आनंद ही देती हैं, बल्कि‍ स्‍वास्‍थ्‍य के लि‍ये भी बेहद फायदेमंद हैं। एक ताजा शोध में यह बात पता चली है कि चाय पीना स्‍वास्‍थ्‍य के लि‍ये बेहद फायदेमंद है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि दि‍न में तीन या चार कप चाय पीना सेहत को उतना ही फायदा पहुंचता है, जि‍तना कि‍ बहुत सारा पानी पीने से होता है, यहां तक कि‍ उससे भी ज्‍यादा।

इस ताजा शोध में उन पुरानी बातों को नकारा गया है, जि‍नमें यह कहा जाता था कि‍ चाय डि‍हाईड्रेट कर देती है। इस रि‍सर्च में पाया गया कि चाय शरीर को न केवल पानी जि‍तनी तरलता पहुंचाता है, बल्‍कि‍ इसके साथ ही यह दि‍ल की बीमारि‍यों और कैंसर के ईलाज में भी मददगार साबि‍त होता है।

शोधकर्ता कहते हैं

पुराने शोधों के अनुसार पेय और ह्दय संबंधी रोगों के बीच एक संबंध स्‍थापि‍त हो चुका है। हमें उम्‍मीद है कि‍ इस नये शोध के बाद चाय के फायदों के बारे में लोगों को बेहतर जानकारी मि‍लेगी।

इस रि‍सर्च में बताया गया है कि एक से आठ कप तक चाय पीना दि‍ल को फायदे पहुंचाता हैं साथ ही साथ कई जटि‍ल रोगों से शरीर को बचाते भी हैं। लेकि‍न, यहां यह बात याद  रखने वाली है कि यहां बात कप की जा रही है, आठ दस 'दैत्‍याकार' मग या गि‍लास की नहीं।



12093
ताजातरीन / What's Hot
पगड़ी विवाद पर पौलेंड ने मानी सि‍खों की मांग
CWG के सभी गेम्‍स वैन्‍यू तैयार : आयोजन समि‍ति
CWG: पीएम मंगलवार को करेंगे गेम्‍स वि‍लेज का दौरा
अलकायदा को मि‍लेगा कुरान जलाने का लाभ : ओबामा
पायलट की नींद के चलते हुआ था मेंगलुरू वि‍मान हादसा
दबंग- ठेठ देसी मनोरंजन
अभिनेता डी. रामानायडू को दादा साहेब फाल्के सम्मान
फेसबुक-यूट्यूब पर केस करने की तैयारी में जेएंडके पुलि‍स
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 अगले अमिताभ हो सकते हैं रणबीर : सिद्धार्थ आनंद
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
ज्योतिष
कैंसर से बचा सकता है टमाटर
लंदन। वैज्ञानिकों के मुताबिक टमाटर खाने से लोगों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। साथ ही टमाटर का सेवन ट्यूमर बढ़ने की गति कम करने में मददगार साबित होता है।
 बच्चों के लिए फायदेमंद है मछली
 बुजुर्गो के दिल को स्वस्थ्य रखते हैं 1-2 पैग
 ऊंची एड़ी से होता है मांसपेशि‍यों को खतरा
 मधुमेह में मददगार है काजू