HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

'पुनिया बाहर के, उनका उत्तर प्रदेश में क्या काम?'

Subscribe Magazine on email:    

8 फरवरी 2012

लखनऊ | केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा और अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पी. एल. पुनिया के बीच लम्बे समय से चल रही तनातनी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के पहले ही दिन सामने आ गई, जब बेनी ने पुनिया को बाराबंकी से बाहर का बताया और कहा कि उनका यहां क्या काम है? बाराबंकी के दरियाबाद में मतदान करने के बाद बेनी प्रसाद वर्मा ने संवाददाताओं से कहा, "पुनिया पंजाब के हैं और उनका बाराबंकी से कोई लेना-देना नहीं है। उनका यहां क्या काम है?"

पुनिया ने हालांकि बेनी के साथ अपने मतभेदों से इंकार किया। बाराबंकी में मतदान करने पहुंचे पुनिया से जब संवाददाताओं ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "मेरा बेनी से कोई मतभेद नहीं है।"

वहीं, बस्ती जिले में मतदान करने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद जगदम्बिका पाल ने इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।

बेनी व पुनिया के बीच मतभेद की खबरें उजागर होने के बाद कांग्रेस महासिचव दिग्विजय सिंह ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, "बेनी और पुनिया दोनों कांग्रेस के सम्मानित नेता हैं और उनमें किसी तरह का मतभेद नहीं है।"

उल्लेखनीय है कि बाराबंकी पुनिया का संसदीय क्षेत्र है, जबिक बेनी का यह गृह जिला है। जिले में राजनीतिक वर्चस्व को लेकर अक्सर दोनों नेताओं के बीच तनातनी की खबरें आती रही हैं। आपसी मतभेदों के कारण ही बाराबंकी से सांसद रहते हुए भी पुनिया जिले के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बेनी के बेटे राकेश वर्मा के पक्ष में प्रचार के लिए नहीं गए।



28859
ताजातरीन / What's Hot
जोली ने पूर्व पति की प्रशंसा की
लोपेज तोड़ेंगी 'अमेरिकन आइडल' से रिश्ता
मप्र में धूप एवं गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपन
वियतनाम में सड़क हादसे में 36 की मौत
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 188 करोड़ रुपये तक पहुंचा
उन लोगों को मुझसे माफी मांगनी चाहिए : शाहरुख
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!