लास एंजेलिस, 29 जुलाई
ब्रिटिश अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम की पत्नी व मॉडल मिरांडा केर गर्भवती हैं और वह पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
वेबसाइट 'यूएस मैग्जीन डॉट कॉम' के मुताबिक मिरांडा के एक नजदीकी सूत्र का कहना है, "वह निश्चित रूप से गर्भवती हैं. मिरांडा बहुत रोमांचित हैं।"
सूत्र ने कहा, "उन्होंने उनके सभी मित्रों और खासकर अन्य मॉडल्स को इस संबंध में बताया है।"
मिरांडा और ब्लूम ने हाल ही में घोषणा की थी कि उन्होंने तीन साल का समय साथ गुजारने के बाद एक गुप्त समारोह में विवाह कर लिया है।