HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

अच्छा गा भी सकती हैं मैरियन कोटिलार्ड

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

लंदन, 28 जुलाई

अपने अच्छे अभिनय से प्रसंशकों का मन मोहने वाली फ्रांसीसी अभिनेत्री मैरियन कोटिलार्ड के व्यक्तित्व का एक नया पक्ष सामने आया है। मैरियन अभिनय के साथ-साथ अच्छा गा भी सकती हैं।

फिल्म 'इनसेप्शन' में काम करके शोहरत बटोरने वाली मैरियन ने अपने संगीतकार दोस्त योदेलाइस के साथ दो महीने का संगीत दौरा किया है। उन्होंने इस दौरे में न सिर्फ कई वाद्ययंत्र बजाए बल्कि सिमॉन के नाम से गाने भी गाए।

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' से बातचीत के दौरान मैरियन ने कहा, "मैंने मैरियन के नाम से नहीं बल्कि नए नाम-सिमॉन के तौर पर गाने का फैसला किया। यह मेरी दादी का नाम है। मेरी दादी का देहांत हुए वर्षो बीत चुके हैं। वह एक गायिका बनना चाहती थीं। यही कारण है कि मैं सिमॉन बनकर बैंड के साथ स्टेज पर उतरी।"

मैरियन ने कहा कि उनके दोस्त योदेलाइस ने उनके सामने बैंड के साथ गाने का प्रस्ताव रखा था। बकौल मैरियन, "शुरुआत में मैंने युगल गीत गाए लेकिन उनके कहने पर मैंने पेरिस में एकल गीत गाया। मैं अपने इस नए काम को लेकर काफी रोमांचित थी।"



12732
ताजातरीन / What's Hot
राजस्‍थान: 50 जानें 'लेकर' खत्‍म हुयी डॉक्‍टरों की हड़ताल
मि‍शन 'साधना' के लि‍ये आगे आये 'दबंग' सलमान
कुरान जलाने से सारी मेहनत पर पानी फि‍र जायेगा : पेट्रोस
रिश्वत मामले की जांच करेगी नेपाल सरकार
सफदरजंग अस्‍पताल: डॉक्‍टर बोले, बि‍ना सुरक्षा काम नहीं
कहीं कोई राहुल पर चप्‍पल न उछाल दे!
पैगंबर का कार्टून बनाने वाले कार्टूनि‍स्‍ट वेस्‍टगार्ड सम्‍मानि‍त
हरियाणा विधानसभा के 30 विधायक निलंबित
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 अगले अमिताभ हो सकते हैं रणबीर : सिद्धार्थ आनंद
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
ज्योतिष