HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

इमरान को मददगार लगते हैं अवंतिका के सुझाव

Subscribe Magazine on email:    
इमरान को मददगार लगते हैं अवंतिका के सुझाव

8 फरवरी 2012

मुम्बई | बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान का कहना है कि उनकी पत्नी अवंतिका के अनमोल सुझाव उनके करियर के लिए बहुत मददगार हैं। लम्बे समय तक अपनी महिला मित्र रही अवंतिका से जनवरी 2011 में शादी करने वाले इमरान (29) ने बताया, "मुझे लगता है कि जब अवंतिका मेरी फिल्में देखती है, कुछ चीजों की आलोचना करती है और कुछ खामियां निकालती है, तो वह सही होती है। मैं हमेशा से उसकी राय पर ध्यान देता हूं।"

इमरान की हास्य फिल्म 'एक मैं और एक तू' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। वैसे इमरान विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' में काम करने को लेकर खासे उत्साहित हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा, शबाना आजमी और पंकज कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग वेलेंटाइन डे पर शुरू हो जाएगी।



28860
ताजातरीन / What's Hot
जोली ने पूर्व पति की प्रशंसा की
लोपेज तोड़ेंगी 'अमेरिकन आइडल' से रिश्ता
मप्र में धूप एवं गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपन
वियतनाम में सड़क हादसे में 36 की मौत
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 188 करोड़ रुपये तक पहुंचा
उन लोगों को मुझसे माफी मांगनी चाहिए : शाहरुख
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!