HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

सहारा के समक्ष आईपीएल नियमों को साफ करेगा बोर्ड : जगदाले

Subscribe Magazine on email:    
सहारा के समक्ष आईपीएल नियमों को साफ करेगा बोर्ड : जगदाले

4 फरवरी 2012

मुम्बई।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव संजय जगदाले ने शनिवार को कहा कि बोर्ड स्पांसरशिप और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हाथ खींचने वाले सहारा समूह के सामने आईपीएल नियमों को लेकर स्थिति साफ करेगा। जगदाले ने एक बयान में कहा, "हम आईपीएल नियमों को लेकर सहारा एडवेंचर स्पोर्ट्स लिमिटेड से बात करेंगे। हम चाहते हैं कि नियमोंे के सम्बंध में हमारी स्थिति साफ हो क्योंकि सहारा ने कहा है कि हम उसे यथोचित ढील भी नहीं दे रहे हैं।"

उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई को शनिवार को उस समय करारा झटका लगा जब सहारा ने उसके साथ जारी लाखों डॉलर कीमत की स्पांसरशिप और आईपीएल की पुणे फ्रेंचाइजी टीम से खुद को अलग करने का फैसला किया। सहारा की दलील है कि उसे एक बार फिर बीसीसीआई से उचित न्याय नहीं मिला है।

युवराज सिंह को लेकर जारी संशय पर जगदाले ने कहा, "कुछ दिन पहले से सहारा ने शनिवार की नीलामी के लिए उसके खाते की राशि 16 लाख डॉलर से बढ़ाकर 34 लाख डॉलर करने की मांग की थी। यह मांग युवराज की बीमारी के लिए किया गया था।"

"बीसीसीआई और आईपीएल को युवराज से साथ सुहानभूति है और दोनों युवराज के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं लेकिन युवराज या फिर सहारा के कारण बीसीसीआई प्लेअर रेगुलेशन में बदलाव नहीं कर सकती।"

उधर, सहारा ने शनिवार को जारी अपने बयान में कहा कि उसने बीसीसीआई से अनुरोध किया था कि वह युवराज की कीमत मिलाकर उनकी गैरहाजिरी में किसी अन्य महत्वपूर्ण खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ना चाहता है।

सहारा ने यह भी कहा था कि वह बीमारी से जूझ रहे युवराज को पूरी फीस देगा क्योंकि वह उसके लिए परिवार के सदस्य की तरह हैं।



28766
ताजातरीन / What's Hot
जोली ने पूर्व पति की प्रशंसा की
लोपेज तोड़ेंगी 'अमेरिकन आइडल' से रिश्ता
मप्र में धूप एवं गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपन
वियतनाम में सड़क हादसे में 36 की मौत
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 188 करोड़ रुपये तक पहुंचा
उन लोगों को मुझसे माफी मांगनी चाहिए : शाहरुख
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!