2 फरवरी 2012
नई दिल्ली | इन दिनों भारत यात्रा पर यहां पहुंचे हॉलीवुड अभिनेता आर्नोल्ड श्वात्जनेगर दिल्ली के बढ़िया रेस्तराओं के बारे में जानना चाहते हैं। श्वात्जनेगर ने ट्विटर पर लिखा, "क्या मुझे कोई कुछ बढ़िया रेस्तराओं और अन्य चीजों के बारे में बता सकता है।" उन्होंने ट्विटर पर कुछ तस्वीरों को प्रदर्शित कर लिखा, "मेरा दिल्ली में इस तरह से स्वागत किया गया।" वह मंगलवार रात दिल्ली पहुंचे थे।
कैलीफोर्निया के पूर्व गवर्नर श्वात्जनेगर 12वें दिल्ली सतत विकास शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए राजधानी में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को इस सम्मेलन का उद्घाटन किया था।
श्वात्जनेगर गुरुवार को सम्मेलन में शामिल होने के बाद पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की दिशा में अमूल्य योगदान के लिए बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को ग्रीन ग्लोब फाउंडेशन अवार्ड समारोह में 'ग्रीन ग्लोब' सम्मान से सम्मानित करेंगे। समारोह का आयोजन राजधानी के ताज होटल में किया जाएगा।