लास एंजेलिस, 29 जुलाई
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की करीब एक दशक पुरानी दिलकश तस्वीरें ऑनलाइन जारी हुई हैं।
वेबसाइट 'हॉलीवुड डॉट कॉम' के मुताबिक 'स्टार' पत्रिका ने जोली की आठ तस्वीरें जारी की हैं। इनमें जोली अलग-अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
सूत्रों का कहना है कि जोली के 14 घंटे तक लगातार नशा करने के दौरान उनकी यह तस्वीरें ली गई थीं।
जोली पहले ही यह स्वीकार कर चुकी हैं कि वह अपने साथी व अभिनेता ब्रैड पिट के साथ परिवार शुरू करने से पहले नशा करती थीं।