HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

वीजा नियमों में बदलाव कर रहा है अमेरिका

Subscribe Magazine on email:    
वीजा नियमों में बदलाव कर रहा है अमेरिका

4 फरवरी 2012

वाशिंगटन | अमेरिका ने अति-कुशल विदेशी विद्यार्थियों और श्रमिकों को आकृष्ट करने के लिए एफ-1 और एच-1बी वीजा नियमों में बदलाव करने सहित कई सुधारों की घोषणा की है। इससे भारतीय पेशेवरों को लाभ हो सकता है।

अमेरिका के घरेलू सुरक्षा विभाग ने घोषणा की है कि अंतरिम उपाय, वैश्विक बाजार में अमेरिकी कम्पनियों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और "हमारी ध्वस्त आव्रजन प्रणाली को दुरुस्त करने" के लिए व्यापक आव्रजन सुधारों से पहले अमेरिकी रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने पर लक्षित हैं।

प्रस्तावित बदलावों में एच-1बी वीजा वाले खास लोगों के पति/पत्नियों के लिए काम करने का अधिकार मुहैया करना और अच्छे प्रोफेसरों और शोधकर्ताओं को अकादमिक उपलब्धि के सबूत का एक व्यापक अवसर प्रस्तुत करने की छूट देना शामिल है।

इन बदलावों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में पहले से कोई डिग्री रखने वाले विद्यार्थियों को शामिल करने के लिए एफ-1 वीजा धारक अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण 17 महीने बढ़ाने की पात्रता विस्तृत करना भी शामिल है।

इन बदलावों के तहत एफ-1 वीजा धारक विद्यार्थियों के पति/पत्नियों को अतिरिक्त अंशकालिक अध्ययन की अनुमति भी होगी और इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के दाखिलों के लिए डीएचएस द्वारा प्रमाणित स्कूलों में नामित स्कूल अधिकारियों की संख्या बढ़ाने की भी छूट होगी।

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) 22 फरवरी को कैलीफोनिर्या के सिलिकॉन वैली में एक सूचना शिखर सम्मेलन के साथ अपनी 'एंटरप्रन्योर्स इन रेजिडेंस' पहल लांच करेगा। सम्मेलन इस मुद्दे पर चर्चा होगी कि विदेशी उद्यमी प्रतिभा को आकर्षित करने के लिए मौजूदा आव्रजन कानूनों की सम्भावना को कैसे अधिकतम सीमा तक बढ़ाया जाए।

घोषणा में कहा गया है कि सूचना शिखर सम्मेलन यह सुनिश्चित कराने पर केंद्रित होगा कि विदेशी उद्यमियों के लिए आव्रजन का रास्त साफ और अनुकूल हो, और वर्तमान व्यापारिक वास्तविकताओं को बेहतर तरीके से जाहिर करे।



28764
ताजातरीन / What's Hot
जोली ने पूर्व पति की प्रशंसा की
लोपेज तोड़ेंगी 'अमेरिकन आइडल' से रिश्ता
मप्र में धूप एवं गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपन
वियतनाम में सड़क हादसे में 36 की मौत
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 188 करोड़ रुपये तक पहुंचा
उन लोगों को मुझसे माफी मांगनी चाहिए : शाहरुख
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!