HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

बुजुर्गो के दिल को स्वस्थ्य रखते हैं 1-2 पैग

Subscribe Magazine on email:    

लंदन, 24 जुलाई

शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो के लिए शराब का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि रात का भोजन करने के बाद एक या दो पैग शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो में दिल की बीमारी, मधुमेह तथा मानसिक विकृति के खतरों को कम कर सकता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि एक या दो पैग लेने वाले बुजुर्गो की मृत्यु दर में 30 फीसदी की कमी हो सकती है। रात का भोजन करने के बाद शराब पीने का आनंद लेना अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि शराब से भोजन जल्दी पच सकता है। ऐसे में इसका सेवन करने वाले अपने आपको काफी हल्का महसूस करेंगे।

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक वेस्टर्न आस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस प्रभाव को जानने के लिए 65 वर्ष से अधिक लगभग 25,000 लोगों पर यह प्रयोग किया।

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान फोरम ऑन एल्कोहल रिसर्च से संबद्ध हेलेना कानीबियर ने कहा, "अधिकांश बुजुर्गो की मौत धमनियों के बंद हो जाने से होती है। धमनियों के बदं हो जाने से रक्त का प्रवाह कम हो जाता है। इस वजह से मानसिक विकृति, दिल की बीमारियां और कई तरह के दौरे पड़ने का खतरा बना रहता है।"

हेलेना कहती हैं, "शराब रक्त को पतला बना देता है और धमनियों के सूजन को कम कर उन्हें खुला रखने में सहायता करता है। यह इंसुलिन बढ़ाने में मदद भी करता है जिससे मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है।"



12601
ताजातरीन / What's Hot
तनाव से निटने में मददगार होगा नया स्मार्टफोन
'बच्चों से जुड़े मामले में मीडिया के लिए हो दिशानिर्देश'
उप्र चुनाव : पहले चरण में 62 फीसदी मतदान
पर्थ एकदिवसीय : भारत 4 विकेट से जीता
मालदीव में शांति, होगा राष्ट्रीय एकता सरकार का गठन
इमरान को मददगार लगते हैं अवंतिका के सुझाव
'पुनिया बाहर के, उनका उत्तर प्रदेश में क्या काम?'
बच्चों में मोटापा रोकना है तो सकारात्मक अभिभावक बनें
   
 
मनोरंजन
खुद को साबित करना चाहते हैं रेडक्लिफ
लास एंजेलिस | अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ अपनी नई फिल्म में खुद को साबित करना चाहते हैं। नई फिल्म में वह एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं। 22 वर्षीय रेडक्लिफ को फिल्म "वूमैन इन ब्लैक" से काफी उम्मीद है।
 डेप, पैराडिस के बीच अलगाव की वजह जोली
 हमारे बीच सामान्य रिश्ता है : गोम्ज
 विमान उड़ाना सीख रहा है जोली का बेटा
 ऑस्कर नामांकनों में डीकैप्रियो नहीं, नाओमी निराश
इंटरव्यू
'ब्लू माउंटेन' से जुड़े विवाद के बारे में नहीं बोलूंगी: ग्रेसी सिंह
लगान, मुन्नाभाई एमबीबीएस और गंगाजल जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदायगी का जौहर दिखा चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री ग्रेसी सिंह एक बार फिर अपने सधे हुए अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने को तैयार हैं। जीवनधारा प्रोड्क्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ब्लू माउंटेन में ग्रेसी एक संघर्षरत गायिका की भूमिका में हैं और वह इस भूमिका को बड़ी चुनौती के रुप में देख रही हैं। पेश है उनसे खास बातचीत :
 लाइफ्स गुड में हर किसी के लिए छुपा है खास- आनंद शुक्ला
 ‘पत्थर और मूर्तियां लगवाने के अलावा मायावती ने क्या किया है’
ज्योतिष
बच्चों में मोटापा रोकना है तो सकारात्मक अभिभावक बनें
वाशिंगटन | बच्चों के बड़े होने के दौरान उन्हें सकारात्मक परवरिश देने से उनमें मोटापा रोकने में मदद मिल सकती है। वर्तमान में पांच अमेरिकी बच्चों में से एक मोटापाग्रस्त होता है। इन बच्चों के साथी बच्चों के मुकाबले किशोरावस्था तक मोटापाग्रस्त होने का खतरा पांच गुना अधिक होता है। इससे उन्हें अपनी चिकित्सकीय, सामाजिक व शैक्षिक जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
 दंड बच्चों को बना सकता है आक्रामक
 पुण्य प्रदायनी माघी पूर्णिमा
 शारीरिक तौर पर सक्रिय बच्चे रहते हैं बीमारियों से दूर
 दिमाग को तरोताजा रखता है दूध