Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

89 साल की उम्र में शादी करेंगे फिलिप्स

leslie-phillips-hollywood-20122013
20 दिसम्बर 2013
लंदन|
ब्रिटिश अभिनेता लेजली फिलिप्स 89 साल की उम्र में फिर से शादी करने की योजना बना रहे हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, लेस्ली ने अपने मित्र पीटर ओ टूल की 14 दिसंबर को मृत्यु हो जाने के बाद, अपनी महिला मित्र सामाजिक कार्यकर्ता जारा कार्र के सामने शादी का प्रस्ताव रखा है।

लेजली ने कहा, "मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास ज्यादा समय नहीं है और मैं इस समय में ज्यादा पाना चाहता हूं। जारा एक अद्भुत महिला हैं, जो न सिर्फ अच्छी दिखती हैं, बल्कि उनके पास कमाल का दिमाग है। मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं।"

लेजली की दूसरी पत्नी बॉन्ड गर्ल एंजेला स्कॉलर ने अप्रैल 2011 में आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के दो साल बाद उन्होंने शादी की योजना बनाई है।

1965 में लेजली की पहली पत्नी पेनी बार्टली से उनका तलाक हुआ था।
More from: samanya
35880

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020