लंदन, 16 मार्च
ब्रिटिश पॉप गायिका लेडी गागा को एक बार फिर अपनी संगीत प्रस्तुति के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऑकलैंड में एक समारोह के दौरान वह लगभग अचेतावस्था या बेहोशी की हालत में पहुंच गई थीं।
वेबसाइट ‘द सन डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक गायिका मंच पर गिर पड़ी थीं।
गागा के परिवार और मित्रों के मुताबिक गायिका के साथ ऐसा होना कोई आश्चर्य नहीं था। गागा पिछले 18 महीनों से दुनियाभर में लगातार संगीत समारोह दे रही हैं। केवल पिछले दो सप्ताहों में ही उन्होंने ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साथ ही न्यूयार्क में भी प्रस्तुतियां दी हैं।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब गागा की व्यस्तता का असर उनके स्वास्थ्य पर दिखाई दिया हो। इससे पहले वह अपना मैन्चेस्टर संगीत समारोह शुरू होने से पहले रो पड़ी थीं और उन्हें थकान के चलते अमेरिका में संगीत समारोहों का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था।