Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

खुद को जानना हो तो दूसरों से पूंछिए

do-you-know-yourself

6 मई 2011

वाशिंगटन। कोई व्यक्ति अगर यह कहता है कि वह खुद को सबसे अच्छी तरह जानता तो उस पर भरोसा मत कीजिएगा क्योंकि मनोवैज्ञानिक इससे अलग राय रखते हैं। मनोवैज्ञानिकों का मत है कि हमारे व्यक्तित्व के कुछ एक पहलू ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हमसे अधिक दूसरे लोग जानते हैं।

वॉशिंगटन विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर सिमीने वाजिरे कहती हैं, "हमारे व्यक्तित्व की कुछ बातें हमसे बेहतर दूसरे लोग जानते हैं। ऐसे में अपने व्यक्तित्व को सम्पूर्ण रूप से जानने के लिए आपको खुद के अलावा दूसरों की भी राय लेनी चाहिए। "

वैज्ञानिकों का मत है कि जो लोग हमारे साथ सबसे अधिक समय बिताते हैं, वे हमारे व्यक्तित्व के बारे में कुछ ऐसी बातें जानते हैं, जिनकी जानकारी आमतौर पर खुद हमें नहीं होती।

शोध के रिपोर्ट में कहा गया है कि करीबी लोगों के अलावा अनजान लोग भी हमारे व्यक्तित्व के बारे में कुछ अलग बातें जान सकते हैं और इसके लिए माध्यम बनते हैं हमारे कपड़े, संगीत की पसंद या फिर सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक पर जारी हमारी टिप्पणियां।

More from: Rang-Rangili
20535

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020