Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

माराकेच में दिखाई जाएंगी करन की 3 फिल्में

karan s flim will see on marrakech flim fesitval

 
 23 नवंबर 2012

नई दिल्ली फिल्म निर्देशक करन जौहर की तीन फिल्में 'माराकेच अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' में दिखाई जाएंगी । इस समारोह का आयोजन 30 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक होगा। 2001 में प्रदर्शित उनकी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' महोत्सव की पहली रात दिखाई जाएगी और इस अवसर पर करन और महानायक अमिताभ बच्चन के उपस्थित रहने की सम्भावना है।

2 दिसम्बर को करन की फिल्म 'अग्निपथ' और 'स्टूडेंट आफ द ईयर' को प्रदर्शित किया जाएगा। 'अग्निपथ' के प्रदर्शन के दौरान ऋषि कपूर और 'स्टूडेंट आफ द ईयर' के दौरान करन के साथ इसके कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और वरुण धवन उपस्थित रहेंगे।

अपनी फिल्म के चुनाव से खुश 40 वर्षीय करन ने एक बयान में कहा, "इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होना भारतीय सिनेमा बिरादरी के लिए एक महान श्रद्धांजलि है। यह महोत्सव मुझसे भावनात्मक रुप से जुड़ा हुआ है क्योंकि 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्म के मोरक्को में ढेरों प्रशंसक हैं।"

2013 में भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में फिल्म महोत्सव के अधिकारियों ने बॉलीवुड को श्रद्धांजली देने फैसला किया था।

 

More from: samanya
33854

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020