HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 
अकमल और बट पाक टी-20 से बाहर, मलिक को कमान

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

कराची, 8 फरवरी

इंग्‍लैंड के खिलाफ होने वाले दो ट्वेंटी-20 मैचों के लिये विकेटकीपर बल्‍लेबाज कामरान अकमल और सलमान बट को टीम से बाहर कर दिया गया है। टीम की कमान शोएब मलिक के हाथों में ही रहेगी। ड्रग मामले में संयुक्त अरब अमीरात में प्रवेश करने पर प्रतिबंधित किए गए मोहम्मद आसिफ को भी टीम में जगह नहीं दी गयी है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्‍तानी टीम को एक भी जीत नहीं मिली थी। खेल के तीनों प्रारूपों में उसका सूपड़ा साफ हुआ। इसी के बाद से टीम में बदलाव किये जाने की उम्‍मीद की जा रही थी। गेंद से छेड़खानी के आरोप में दो मैचों का प्रतिबंध झेल रहे टी-20 के नियमित कप्तान शाहिद अफरीदी की जगह मलिक को टीम की कमान सौंपी गयी है। मलिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले में पाकिस्‍तानी टीम का नेतृत्व किया था। तेज गेंदबाज राव इफ्तिखार को भी जगह नहीं दी गयी है। इंतिखाब आलम टीम के कोच बरकरार रखे गए हैं जबकि पूर्व टेस्ट बल्लेबाज एजाज अहमद बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच होंगे।

पाक टी-20 टीम

शोएब मलिक (कप्तान), इमरान नजीर, इमरान फरहत, खालिद लतीफ, उमर अकमल, शाहिद अफरीदी, यासिर अराफात, अब्दुल रज्जाक, सरफराज अहमद, उमर गुल, मोहम्मद ताल्हा, फवद आलम, वहाब रियाज, सईद अजमल।



7166
ताजातरीन / What's Hot
सचिन ने हमेशा ही हम सभी को गौरवान्वित किया है: बिग बी
अमिताभ और अभिषेक के बाद श्वेता नंदा भी ट्विटर पर
हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित नहीं है 'वन्स अपान ए..' : अजय
एक-दूसरे से काफी अलग हैं सोनम, रिया
झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन को संसद की मंजूरी
काका की ब्राजीली फुटबॉल टीम से छुट्टी
ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है कोलंबो टेस्‍ट
क्रो ने बेटे की खातिर धूम्रपान छोड़ा
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सोच हो खूबसूरत : शबाना आजमी
वे एक खूबसूरत अदाकारा हैं। लेकि‍न, उनका दायरा सिर्फ फि‍ल्‍मों तक ही नहीं सि‍मटा हुआ है। वे सामाजि‍क मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। संस्‍कृति को लेकर उनकी अपनी परि‍भाषा है और इस क्षेत्र में उनकी बात को बेहद संजीदगी से लि‍या जाता है। फि‍ल्‍मों के बदलते कलेवर पर तो उनके पास कहने को बहुत असरदायक बाते हैं। जी, बात शबाना आज़मी की हो रही है। जि‍न्‍होंने न केवल अभि‍नय के क्षेत्र में, बल्‍कि‍ उससे इतर भी अपनी एक खास पहचान बनायी है। शबाना से उनके व्‍यक्‍ति‍त्‍व के वि‍भि‍न्‍न पहलुओं के बारे में प्रतिभा कटि‍यार की खास बातचीत-
 मैं केबीसी फोर के लि‍ये इंकार नहीं कर सका : अमि‍ताभ
 साहित्य का साथ पत्रकारिता को संवारता है-राजेन्द्र यादव
ज्योतिष
बुजुर्गो के दिल को स्वस्थ्य रखते हैं 1-2 पैग
शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो के लिए शराब का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि रात का भोजन करने के बाद एक या दो पैग शराब का सेवन करने वाले बुजुर्गो में दिल की बीमारी, मधुमेह तथा मानसिक विकृति के खतरों को कम कर सकता है।
 ऊंची एड़ी से होता है मांसपेशि‍यों को खतरा
 मधुमेह में मददगार है काजू
 अल्जाइमर से लड़ने में मददगार है अखरोट
 दि‍ल को सेहतमंद बनाती है चाय : शोध