Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अपने आप से संतुष्ट हैं कल्कि

kalki satisfied herself

 
27 अगस्त 2012

नई दिल्ली। फिल्म 'देव डी', 'शैतान' और 'दैट गर्ल इन यैलो बूट' के जरिए अलग तरह की भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का कहना है कि भले ही लोग उन्हें अलग मानते हैं लेकिन वह हमेशा वही बनने की कोशिश करती है जो वास्तव में वह हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों की कतार में बिल्कुल अलग दिखने वाली कल्कि ने कहा, " मैं कुछ और बनने की कोशिश नहीं करती, जो हूं वहीं दिखती हूं। मेरी परवरिश और हरेक चीज ने मुझे अलग बनाया है।"


उन्होंने कहा, "इस बात से फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि मैं खुद को इनमें कितना ढालने की कोशिश करती हूं, मैं यह कभी नहीं कर सकती। मैं जो हूं, मैंने उसे स्वीकार किया है और इसका आनंद ले रही हूं।"


कल्कि ने हाल ही फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज की 'एक थी डायन' की शूटिग पूरी की है और वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

 

More from: Khabar
32480

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020