HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
 
 
 
 
 
 

काका की ब्राजीली फुटबॉल टीम से छुट्टी

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

ब्राजीलिया, 29 जुलाई

ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के नवनियुक्त कोच मानो मेनेजेज ने अपनी देखरेख में चुनी गई पहली अंतर्राष्ट्रीय टीम से स्टार स्ट्राइकर काका को बाहर कर दिया है।

कार्लोस डूंगा के स्थान पर कोच नियुक्त किए गए मेनेजेज ने 10 अगस्त को अमेरिका के साथ होने वाले दोस्ताना अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले के लिए फीफा विश्व कप-2010 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली 23 सदस्यीय टीम के सिर्फ चार सदस्यों को अपने साथ रखा है।

इटली के क्लब एसी मिलान के लिए खेलने वाले स्ट्राइकर एलेक्जेंडर पातो और सांतोस के युवा विंगर नेमार को मेनेजेज ने अपनी टीम में जगह दी है। विश्व कप टीम से मेनेजेज की टीम में जगह पाने वालों में डिफेंडर डेनिएल आल्वेस, रामिरेस, थियागो सिल्वा और रोबिन्हो शामिल हैं।

विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले काका के अलावा लुइस फेबियानो और स्टार गोलकीपर जूलियो सीजर को भी इस 24 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।



12762
ताजातरीन / What's Hot
थ्री डी कंप्‍यूटर से बनी वि‍लि‍यम शेक्‍सपीयर की तस्‍वीर
उद्धव और राज में एकता के लिए मौन जुलूस
26/11 हमला : पाक को चाहि‍ये भारतीय गवाह
भाजपा ने फि‍र छेड़ा मंदि‍र राग
मैंने कोई इंटरव्यू नहीं दि‍या : यासि‍र हमीद
CWG: मौसम का हाल बतायेंगे खास यंत्र
बगदाद में आत्मघाती विस्फोट, 10 की मौत
यूएस ओपन : मैथ्‍यू को पीट चौथे दौर में पहुंचे फेडरर
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
कला के बीच नहीं आ सकतीं मजहब की दीवारें: बि‍रजू महाराज
कथक का पर्याय हैं बिरजू महाराज। 72 साल की उम्र में भी उनके हौसले जवां हैं। नृत्य उनके लिए साधना है, जिसमें लीन होने के बाद उनके पैरों की थाप से एक नयी दुनिया सजती है। कथक की धारा के साथ बहते-बहते कब वो बृजमोहन नाथ मिश्रा से पंडित बिरजू महाराज हो गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला। नई पौध को कथक की बारीकियों से सजाने-संवारने में उन्हें बहुत आनंद आता है। उनसे खास बात की प्रतिभा कटियार ने।
 अगले अमिताभ हो सकते हैं रणबीर : सिद्धार्थ आनंद
 ‘पीपली लाइव’ मेरी और महमूद दोनों की फिल्म है: अनुषा
ज्योतिष