न्यूयार्क, 14 मार्च
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लव हेविट और अभिनेता जैमी केनेडी एक दूसरे से अलग हो गए है।
वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के अनुसार जेनिफर और जैमी की दोस्ती टूट गई है। सूत्रों का कहना है कि दोनों ने आपस में विचार करने के बाद अलग होने का फैसला किया।
सूत्रों के अनुसार व्यस्तताओं की वजह से भी दोनों ने अलग होने का फैसला किया।