Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'रेस 2' सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रही : जैक्लीन फर्नाडीज

jacqueline fernandes  in race 2


10 दिसम्बर 2012

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैक्लीन फर्नाडीज ने कहा कि अब तक 'रेस 2' उनके लिए सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण फिल्म रही है और इसमें उन्होंने बहुत कठिन श्रम किया है। जैक्लीन ने साक्षात्कार में कहा, "मेरे द्वारा निभाई गई यह सबसे नकारात्मक भूमिका है। इस तरह का अभिनय करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। मुझे हर दृश्य में इस सोच के साथ कड़ी मेहनत करनी थी कि चरित्र कोई गहरा राज छिपाए हुए है। हर चरित्र नकारात्मक है और यही इस फिल्म की खूबसूरती है।"


उन्होंने कहा, "यह अच्छा बदलाव है। यह बेहद चुनौतीपूर्ण था। आप को नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।"


'रेस 2' एवं अपनी पिछली फिल्म 'हाउसफुल 2' से तुलना करने पर जैक्लीन ने कहा, "'हाउसफुल 2' में अभिनय करना पार्क में टहलने जैसा था। इसमें मजा आया। 'रेस 2' बहुत ही विशेष फिल्म है। इसमें आपको रिहर्सल करना ही होगा। इसलिए 'रेस 2' बहुत ही चुनौतीपूर्ण है।"


 

More from: Entertainment
34040

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020