Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'रेस 2' में राहत देते हैं अनिल : जैक्लिन फर्नाडिज

jackline will see in race 2

20 दिसम्बर 2012

नई दिल्ली। अभिनेत्री जैक्लिन फर्नाडिज का कहना है कि 'रेस 2' में सारी गम्भीरता के बीच बॉलीवुड सितारे अनिल कपूर की मौजूदगी राहत देती है क्योंकि उनका चरित्र इसमें मजाकिया है। सत्ताईस वर्षीया जैक्लिन ने कहा 'रेस' की तरह 'रेस 2' में भी अनिल मजाकिया भूमिका में हैं। बाकी सभी के चरित्र बहुत गम्भीर, धोखेबाजी, साजिश से भरे और कत्ल करने वाले हैं। इसलिए अनिल की मौजूदगी फिल्म में राहत देती है।'


जैक्लिन ने यह भी कहा कि वह कॉमेडी करने में खुद को सहज महसूस करती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे कॉमेडी में मजा आता है क्योंकि इसमें आप सारा वक्त हंसते रहते हैं। लोग खुद को बेवकूफ बना रहे होते हैं और दशर्कों को हंसाने के मकसद से ऐसा किया जाता है।"


जैक्लिन ने कहा, "कॉमेडी में कोई गम्भीरता नहीं होती और आपको परेशान होने की भी जरूरत नहीं पड़ती। अपने संवाद भी आप मनमाने ढंग से बोल सकते हैं इसलिए कॉमेडी में मजा है।"


'रेस 2' में जॉन अब्राहम, सैफ अली खान और अमीषा पटेल भी हैं। फिल्म 25 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

 

More from: Khabar
34135

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020