HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

यह चिदम्बरम पर अंतिम फैसला नहीं : भाजपा

Subscribe Magazine on email:    
यह चिदम्बरम पर अंतिम फैसला नहीं : भाजपा

4 फरवरी 2012

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम को 2जी स्पेक्ट्रम मामले में सहआरोपी बनाने सम्बंधी याचिका खारिज किया जाना, कोई अंतिम फैसला नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, "यह निचली अदालत का फैसला है। इसके ऊपर और भी अदालतें हैं और सुब्रह्मण्यम स्वामी ने स्पष्टतौर पर कहा है कि वह उच्च न्यायालय और फिर सर्वोच्च न्यायालय में अपील करेंगे।"

ज्ञात हो कि सीबीआई की विशेष अदालत ने स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में चिदम्बरम के खिलाफ स्वामी की याचिका खारिज कर दी।

प्रसाद ने कहा, "पूरे 2जी मामले में ऊपरी अदालतों ने अक्सर निचली अदालत के फैसले को रद्द किया है। हमें यह देखने की आवश्यकता है कि दो ऊपरी अदालतें इस मामले में क्या कहती हैं।"

प्रसाद ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को संसद के अंदर और बाहर, दोनों जगह लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने आगे कहा, "जहां तक तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम की राजनीतिक जवाबदेही का सवाल है, सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध व्यापक सबूत को देखते हुए भाजपा संसद के अंदर और बाहर उनकी जवाबदेही पर लगातार दबाव बनाती रहेगी।"



28767
ताजातरीन / What's Hot
लोपेज तोड़ेंगी 'अमेरिकन आइडल' से रिश्ता
मप्र में धूप एवं गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपन
वियतनाम में सड़क हादसे में 36 की मौत
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 188 करोड़ रुपये तक पहुंचा
उन लोगों को मुझसे माफी मांगनी चाहिए : शाहरुख
'तेरी मेरी कहानी'लेकर आ रहे हैं कुणाल कोहली
   
 
मनोरंजन
लोपेज तोड़ेंगी 'अमेरिकन आइडल' से रिश्ता
गायिका एवं हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज रियलटी शो 'अमेरिकन आइडल' के निर्णायक मंडल को वर्तमान संस्करण के बाद छोड़ देंगी।
 शक्तिशाली सितारों की सूची में लोपेज शीर्ष पर
 ह्यूस्टन का मरणोपरांत सम्मान
 कैंसर से जूझ रहे हैं रॉबिन
 हर्ले ने वार्न के बच्चों को शुक्रिया कहा
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!