Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आइटम नम्बर की धारणा नहीं बदली : अरुणा

iteam number perception did not change aruna irani


20 अगस्त 2012

नई दिल्ली। अरुणा ईरानी का मानना है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी आइटम नम्बर के विषय में लोगों की धारणा नहीं बदली है। अरुणा एक से बढ़कर एक आइटम नम्बर का हिस्सा रहीं जिसमें 'कारवां' का गाना 'चढ़ती जवानी' प्रमुख है। अरुणा ने कहा, "हमारे समय में भी आइटम नम्बर होते थे। तब लोगों का कहना था कि हम कम कपड़े पहनते हैं। आज भी ऐसी ही धारणा है।" उन्होंने कहा कि आइटम नम्बर के विषय में लोगों की धारणा ज्यादा नहीं बदली है।


अरुणा ने अमिताभ बच्चन के साथ 'बाम्बे टू गोवा' में नायिका का किरदार निभाया तो 'कारवां' में नकारात्मक तो 'बेटा' में चरित्र भूमिका निभाई। उन्होंने खुद को बड़े पर्दे तक ही सीमित नहीं रखा। अरुणा ने टीवी धारावाहिक 'देश में निकला होगा चांद' का निर्माण किया और प्रमुख भूमिका भी निभाई। इसके बाद उन्होंने एक अन्य धारावाहिक 'वैदेही' का निर्माण किया और उसमें अभिनय भी किया।


अरुणा का छोटे पर्दे पर सफर जारी है।

 

More from: Khabar
32373

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020